Jaunpur News : जौनपुर में टीबी मरीजों को आहार किट वितरित

जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी के तत्वावधान में प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि डा. सुशील अग्रहरी ने पौष्टिक आहार किट दिए जाने के मेडिकल और सामाजिक परिवेश को मरीज को गोद दिए जाने की प्रक्रिया और उद्देश्य को विस्तारपूर्वक बताया। वहीं राजीव श्रीवास्तव एस.टी.एल.एस. ने बताया कि मरीज को टीवी का इलाज पूरा लेना चाहिए। डी.आर. टी.बी. के मरीज परिवार के सदस्यों को लक्षण होने पर टीवी की जांच करानी चाहिए। अध्यक्षता करते हुये डा. सुबाष सिंह ने बताया कि यह टी.बी. के लक्षण 2 सप्ताह से ज्यादा खांसी आना, दो हफ्ते से अधिक बुखार आना, बलगम कफ में खून आना, वजन कम होना, भूख कम लगना, रात में पसीना आना, यह सब लक्षण टीवी के हैं जिसकी जांच नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क कराया जा सकता है।
संस्थाध्यक्ष प्रमोद प्रजापति ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि टीवी हवा के द्वारा फैलती है। फेफड़ों की टी.बी. से पीड़ित मरीज के खांसने थूकने से टीवी के जीवाणु हवा के साथ दूसरे व्यक्ति के सांस लेने पर उसके शरीर के अंदर तक पहुंचकर बीमारी फैला सकते हैं। उक्त अवसर पर टीवी हॉस्पिटल एस.टी.एल.एस. नवीन सिंह, प्रवक्ता प्रदीप सिंह, सोमारू राम प्रजापति, ठाकुर प्रसाद राय, सागर श्रीवास्तव, अतुल कुमार, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, बबलू, अमन श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, संगीता देवी, रामचंद्र, शुभम यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में संजय उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय ने समसत अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post