Trending

Jaunpur News : प्रवेश से पहले ही अव्यवस्था, पूर्वांचल विश्वविद्यालय का पोर्टल ठप

Technical Team
लाखों खर्च के बाद भी ‘समर्थ पोर्टल’ शुरू नहीं, छात्र परेशान

जौनपुर स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही अव्यवस्था सामने आ गई है। प्रचार पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद विश्वविद्यालय का प्रवेश पोर्टल अब तक सक्रिय नहीं हो पाया है, जिससे स्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र परेशान हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के प्रचार के लिए शिक्षकों और संबंधित अधिकारियों को बड़ी धनराशि आवंटित की थी, लेकिन प्रचार के नाम पर केवल औपचारिकता ही पूरी की गई। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय ने इस बार पूरी प्रवेश प्रक्रिया ‘समर्थ पोर्टल’ के माध्यम से संचालित करने का दावा किया था। पोर्टल के डिजाइन और वेबसाइट पर अपलोडिंग के लिए भी खर्च किया गया, लेकिन तकनीकी कारणों से यह अब तक शुरू नहीं हो सका है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश फॉर्म उपलब्ध न होने से छात्र चिंतित हैं।

स्नातक, डिप्लोमा और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं। पोर्टल न खुलने के कारण वे आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, जिससे कई छात्र अन्य विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने पर विचार कर रहे हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. मिथिलेश सिंह ने बताया कि तकनीकी दिक्कतों के चलते समर्थ पोर्टल अभी सक्रिय नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली स्तर से इसे शुरू होने में कम से कम एक सप्ताह का समय लग सकता है। शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही इस तरह की अव्यवस्था ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!