Trending

Jaunpur News : 1378 वाहन मालिकों को नोटिस, दस्तावेज पूरे करने का निर्देश

Technical Team


परमिट, फिटनेस, प्रदूषण और बीमा में खामियां, एक सप्ताह का समय

जौनपुर में परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 1378 वाहन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई परमिट, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र और बीमा संबंधी कमियों के चलते की गई है। विभाग ने सभी वाहन मालिकों को एक सप्ताह के भीतर अपने दस्तावेज पूरे करने का निर्देश दिया है। एआरटीओ प्रशासन अजीत सिंह के अनुसार, 493 स्कूली वाहनों के पास परमिट नहीं था। वहीं 311 वाहनों का फिटनेस फेल पाया गया, 310 वाहनों के पास प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं था और 264 वाहनों का बीमा नहीं था। इन नोटिसों में करीब 200 अन्य वाहन भी शामिल हैं।

परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में लगभग 1500 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। विभाग ने सभी स्कूलों को अपने वाहनों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे, जिसमें 95 प्रतिशत स्कूलों ने जानकारी दर्ज कर दी है। अधिकारियों ने अपलोड किए गए वाहनों का निरीक्षण भी किया और जहां कमियां मिलीं, उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि सभी वाहन मालिक वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहन चलाएं, अन्यथा पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!