Jaunpur News : जमीन विवाद में झड़प, बुजुर्ग की मौत


बीच-बचाव करने गए व्यक्ति को धक्का, गिरने से गई जान

जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई झड़प में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की है, जब वह चल रहे विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे थे। मृतक के भाई धनश्याम यादव के अनुसार, उनके परिवार का पिछले करीब तीन वर्षों से रामसेवक यादव, रामअवतार यादव, रामसूरत यादव, संतोष यादव और चंदन यादव समेत अन्य लोगों से जमीन और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि शुक्रवार को विपक्षी पक्ष ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान जब उनके भाई ने बीच-बचाव किया, तो आरोपियों ने उन्हें धक्का दे दिया। धक्का लगने से वह जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। धनश्याम यादव ने पुलिस से नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم