Jaunpur News : बेसिक शिक्षा विभाग ने मनाया 'स्व-गणना मेगा दिवस'


बीएसए ने स्वयं स्व-गणना करके कर्मचारियों को किया प्रेरित

जौनपुर। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अन्तर्गत जनपद में मकान गणना का कार्य 22 मई से 20 जून तक सम्पन्न कराया जाएगा। इसके पहले जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में “स्व-गणना अभियान” चलाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न विभागों के लिये अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। इसी क्रम में गुरूवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा “स्व-गणना मेगा दिवस” मनाया गया।  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने अपने कार्यालय में स्वयं स्व-गणना कर किया। साथ ही कार्यालय में कार्यरत समस्त कर्मचारियों की भी स्व-गणना कराते हुए अभियान को गति प्रदान किया।
डॉ. पटेल ने जनपद के सभी जिला समन्वयकों, खण्ड शिक्षा अधिकारियों, एसआरजी, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों से अपील करते हुये कहा कि वे स्वयं स्व-गणना करें तथा आमजन को भी इसके लिए जागरूक करें। जनगणना देश की विकास योजनाओं का आधार होती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। “स्व-गणना” के माध्यम से लोग घर बैठे सरल तरीके से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं जिससे जनगणना प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post