Trending

Jaunpur News : हाई वोल्टेज करंट से झुलसे मजदूर की इलाज कराने को लेकर महिलाओं ने किया थाने पर प्रदर्शन

Technical Team


चंदवक, जौनपुर। थाना क्षेत्र के उमरवार गांव में दो सप्ताह  पूर्व हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसे मजदूर की टेंट मालिक से इलाज कराने की मांग को लेकर महिलाओं ने थाना परिसर में प्रदर्शन किया। पुलिस ने समझा बुझाकर अगले दिन सुलझाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।  हरिहरपुर गांव निवासी 40 वर्षीय लखेन्दर राम  उमरवार गांव में दो सप्ताह पूर्व भैया लाल यादव के यहां लड़की की शादी में टेंट लगाने का कार्य कर रहा था । जहां टेंट लगाया जा रहा था, उसके ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली का तार गुजरा था। टेंट लगाने के दौरान लोहे का पोल अचानक तार के संपर्क में आ गया, जिससे लखेन्दर राम करंट की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। मजदूर को झुलसता देख मौके पर मौजूद मनीष टेंट हाउस के संचालक प्रेमचंद यादव निवासी हरिहरपुर उसे बचाने दौड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां लखेन्दर राम की हालत नाजुक बनी हुई है थी,जबकि प्रेमचंद यादव का प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य बताई गई थी। झुलसे मजदूर का इलाज चल रहा है लेकिन पैसे के अभाव में समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। परिवारीजनों के साथ प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि टेंट हाउस मालिक ने ठीक होने तक इलाज कराने का आश्वासन दिया था लेकिन अब इलाज कराने से मुकर रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह छुट्टी पर थे तो प्रभारी थानाध्यक्ष ने अगले दिन सुनवाई कर मामले को निपटाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!