जौनपुर। नगर के हनुमान घाट गोमती तट पर स्थित राष्ट्रवीर सेना कार्यालय में स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नारायण चौरसिया एवं अजय उपाध्याय ने सावरकर जी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रवादी विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे सावरकर जी ने आजीवन मातृभूमि की सेवा की।
इसी क्रम में सेना अध्यक्ष महेश कुमार ने सावरकर जी के प्रसिद्ध उद्धरण "राजनीति का हिन्दूकरण करो और हिन्दू धर्म का सैन्यीकरण करो" को साझा करते हुए युवाओं से राष्ट्रनिर्माण में योगदान का आह्वान किया।
इस अवसर पर जगविंदर निषाद, नीरज सेठ, सियाराम गुप्ता, आशीष सेठ, अनिल निषाद, गुरु प्रसाद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने भारत माता एवं वीर सावरकर जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती एवं वीर सावरकर अमर रहें के जयकारों के साथ हुआ।

إرسال تعليق