जौनपुर। आजमगढ़ में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव भगवती सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ प्रदीप कुमार सिंह तथा प्रयागराज-झांसी स्नातक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल भदौरिया का गुरुवार को जनक कुमारी इंटर कॉलेज में गरिमामयी स्वागत किया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राकेश कुमार, जनक कुमारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जंग बहादुर सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह तथा कुंवरदा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह सहित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विपनेश कुमार श्रीवास्तव, प्रधान लिपिक प्रकाश दुबे, राजकुमार यादव समेत अन्य शिक्षण एवं गैर शिक्षण कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था एवं संगठनात्मक विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।
स्वागत समारोह के उपरांत सभी अतिथि स्वर्गीय अमरकांत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु उनके गृह जनपद आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए।

إرسال تعليق