Trending

Jaunpur News : किसान दिवस पर जल संरक्षण, फसल बीमा एवं आधुनिक खेती पर दिया गया जोर

Naya Savera Network
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ जहां जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने अपने विभागों से संबंधित जानकारी किसानों को प्रदान किया। जिलाधिकारी ने जनपद के किसानों को परम्परागत खेती के साथ केला, मशरूम एवं ड्रैगन फ्रूट, खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को नैपियर घास की खेती करने की सलाह दी। सभी किसानों से अपनी फसलों का बीमा कराना सुनिश्चित करने को कहा जिससे प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य परिस्थितियों में किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि कार्ययोजना बनाकर टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने जनपद में भू-जल स्तर लगातार कम होने पर चिंता व्यक्त करते हुए गांवों के पुराने कुओं को पुनर्जीवित करने की पहल शुरू करने की अपील किया।
इसी क्रम में जल संरक्षण एवं पौधरोपण को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा की गयी जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान दिवस में किसानों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण कराते हुए किसानों को अवगत कराया जाय। संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उप निदेशक कृषि वी0बी0 द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डा. सीमा सिंह राणा, किसान यूनियन के पदाधिकारी सहित तमाम किसान उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!