Trending

Jaunpur News : शान्ति भंग की आशंका में दो व्यक्ति गिरफ्तार

Naya Savera Network
शाहगंज, जौनपुर। अपराध की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज पुलिस ने रविवार को शांति भंग की आशंका में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में ताखा पश्चिम निवासी विकास मौर्य पुत्र गुरू प्रसाद मौर्य तथा भटियारी सराय फैजाबाद रोड, कस्बा शाहगंज निवासी अब्दुल रहमान खान पुत्र मो. जुबेर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह एवं उपनिरीक्षक अजय सिंह मय पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!