Jaunpur News : शिकायत पर मौके पर पहुंचीं बीडीओ अस्मिता सेन

ग्राम प्रधान एवं सचिव को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
डोभी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत महापुर में सार्वजनिक नाली व तालाब की सफाई की शिकायत पर शनिवार को खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ने निरीक्षण किया। मालूम हो कि सुभासपा के जिलाध्यक्ष चन्दन राजभर ने बीडीओ डोभी को शिकायती पत्र दिया। पत्र के अनुसार ग्राम पंचायत महापुर के (छोनापुर) पुरवे में गाँव के बीच आबादी में एक सरकारी तालाब है जिसमें गांव वालों द्वारा कूड़ा—कचरा फेंका जा रहा है। कूड़े—कचरे की सड़न से काफी दुर्रगंध फैल रहा है। वहीं गाँव की नाली भी जाम है। जैसी शिकायत किया गया था जिस पर ने बीडीओ ने निरीक्षण करके ग्राम प्रधान पारसनाथ मौर्य एवं सचिव अजीत कुमार को नाली की सफाई के साथ ही तालाब का गंदा पानी निकलवा कर मशीन से सफाई करवाने का निर्देश दिया। साथ ही आरआरसी सेंटर को क्रियाशील बनाए रखने हेतु निर्देशित किया। बीडीओ ने पंचायत सहायक आपरेटर द्वारा कुल 31 स्वगणना को देखकर संतुष्टि जाहिर करते हुए समूह सखी व समूह की महिलाओं को नया समूह बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्य को भी देखकर जल्द पूर्ण करने हेतु सचिव से कहा। इस अवसर पर एडीओ पंचायत प्रवीण सिंह समेत तमाम लोग मौजूद थे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post