Trending

Jaunpur News : जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Naya Savera Network

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, अभिलेखों के रखरखाव तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तार से जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस में सभी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए और सभी सीसीटीवी कैमरे लगातार चालू अवस्था में रहें।

उन्होंने कहा कि वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा और संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) परमानंद झा, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!