Jaunpur News : छः दिवसीय ग्रीष्मकालीन कैम्प का हुआ शुभारम्भ


शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में स्थित ज्ञाना इण्टरनेशन प्ले स्कूल में छः दिवसीय ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ किया गया। यह कैंप 17 मई दिन रविवार तक आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अनामिका मिश्रा ने बताया कि कैंप के प्रत्येक दिन बच्चों के लिए अलग-अलग मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। कैंप के मुख्य आकर्षणों में गुड टच–बैड टच प्रशिक्षण, पौधारोपण, योग, नृत्य, खेलकूद, विभिन्न प्रकार की रचनात्मक एक्टिविटीज तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता शामिल रहेंगी। स्कूल के निदेशक दिवाकर मिश्र ने सभी प्रतिभागियों एवं शिक्षकों को एक सफल समर कैंप आयोजन हेतु शुभकामना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रागिनी, ज्योति, स्नैना, रिशु, मंजू, रीमा, अजय आदि का विशेष योगदान रहा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post