Jaunpur News : होनहार बेटियों ने स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का बढ़ाया मान

ग्रामीणों ने एक—दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई
केराकत, जौनपुर। नेपाल के लुंबनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओपन कराटे चैंपियनशिप में केडी कराटे स्पोर्ट अकादमी के खिलाड़ी अंशिका वेनवंशी व गीतिका वेनवंशी प्रतियोगिता में खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। पदक जीतने के बाद दोनों खिलाड़ी अपने गांव डेढ़ूवाना पहुंची जहां ग्रामीणों ने पहले से ही अपने होनहार बेटी के सफलता पर स्वागत समारोह आयोजित कर उन्हें जीत की बधाई दी। वक्ताओं ने दोनों खिलाड़ी के जीत को गौरवपूर्ण व क्षेत्र के युवा लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। वहीं दोनों खिलाड़ियों ने जीत का श्रेय माता-पिता व कोच सोनू यादव की कड़ी मेहनत को बताया। इस अवसर पर अजीत सिंह प्रधान, अतुल सिंह, विजय सिंह, बबलू सिंह, रामानुज पाल (मुंबई पुलिस), राजवंश चौहान (यूपी पुलिस), महेंद्र यादव, कतवारु सिंह, रामचंद्र पाल, चंद्रेश यादव, रामरूप बेनवंशी, श्याम रूप बेनवंशी, गुलाब बेनवंशी, राजकुमार बेनवंशी, विकास, अर्पण सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم