केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर में स्थित एलआईसी कार्यालय और बड़ौदा यूपी बैंक के सामने गुरुवार की दोपहर एक महिला उस समय ठगी का शिकार हो गई जब उचक्का रिश्तेदारी का झांसा देकर महिला के गले से सोने की चेन उतरवाकर फरार हो गया। पीड़िता कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विदित हो कि उदयचंदपुर गांव निवासी सरिता यादव पत्नी मुन्ना लाल यादव बाजार के लिए केराकत आई थीं। वह एलआईसी कार्यालय के सामने खड़ी थीं तभी एक युवक पहुंचा और खुद को कपसेठी से लड़की पक्ष का परिचित बताते हुए बातचीत में उलझा लिया। आरोप है कि युवक ने पहले उनके पति मुन्ना लाल यादव को अपनी गाड़ी पर बैठाकर बाजार की ओर भेज दिया। इसके बाद वापस आकर महिला से कहा कि “चाचा ने गले की चेन मंगाई है।” बातों में आकर महिला ने चेन उतार दी। चेन हाथ में लेते ही उचक्का मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपित की तलाश में जुटी है।
Jaunpur News : रिश्तेदारी का झांसा देकर महिला से हुई उच्चकागिरी
byNaya Savera Network
-
0

إرسال تعليق