Trending

Jaunpur News : लायन्स क्लब इण्टरनेशनल में नयी जिम्मेदारियों पर मनीष अग्रहरि ने शाहगंज का बढ़ाया सम्मान

Naya Savera Network
शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल में नई जिम्मेदारियाँ मिलने पर सम्मानित पदाधिकारियों को बधाई दी गईं। मनीष अग्रहरी को रीजन चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। क्लब सदस्यों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके नेतृत्व, कार्यकुशलता एवं सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण की सराहना किया।
लोगों ने कहा कि संगठन ने एक योग्य एवं कर्मठ व्यक्ति को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अपने सरल स्वभाव, सक्रिय कार्यशैली एवं समाजहित में निरंतर किए जा रहे कार्यों के कारण मनीष कुमार अग्रहरी ने समाज में एक अलग पहचान बनाई है। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएगा तथा जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाने में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी मानव सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर संगठन का नाम गौरवान्वित करेंगे। अंत में सभी ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए बधाई देते हुये शुभकामनाएं प्रेषित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!