शाहगंज, जौनपुर। अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस ने 7 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई किया। पुलिस ने धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के अंतर्गत दिनेश राजभर, रणधीर राजभर, सीमा राजभर निवासी सिधाई, सहादुर गौतम, शीला, रवि गौतम, ज्ञाना देवी निवासी ढढवारा कला को गिरफ्तार किया। साथ ही चालान करके न्यायालय भी भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह एवं उपनिरीक्षक लाल मोहर मय पुलिस टीम शामिल रही।
Jaunpur News : शाहगंज पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार
May 16, 2026
