Trending

Jaunpur News : डिजिटल मीडिया पर शोध के लिये राना को मिली पीएचडी की उपाधि

Naya Savera Network
पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित तमाम शिक्षाविदों ने दी बधाई
जौनपुर। जनपद के धर्मापुर विकास खंड के गोविन्दपुर मनिहां निवासी रणजीत सिंह के पुत्र राना सिंह को सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी, भोपाल मध्य प्रदेश द्वारा विद्या वाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है। पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने वाले राना सिंह ने "डिजिटल मीडिया उपभोग करने में युवाओं की प्रवृत्ति का अध्ययन" विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनकी इस उपलब्धि से पत्रकारिता, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
राना ने अपने शोध में युवाओं के बीच डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव, उसके उपयोग के स्वरूप तथा सामाजिक एवं व्यवहारिक प्रभावों का गहन विश्लेषण किया। व्यापक सर्वेक्षण, डेटा संग्रहण एवं वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत उनके शोध निष्कर्षों को विशेषज्ञों ने पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान बताया है। उनकी मौखिकी (फाइनल वायवा) परीक्षा के दौरान शोध निर्देशक डॉ. संदीप श्रीवास्तव, विषय विशेषज्ञ डॉ. चंदन गुप्ता, माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के डीन डॉ. संजीव गुप्ता, सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. सुनील सहित अनेक शिक्षाविदों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
राना ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां आशा सिंह और पिता रणजीत सिंह के साथ अपने गुरुजनों और पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दिया। वहीं पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने राना को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और अध्ययनशीलता का परिणाम है, बल्कि पूरे क्षेत्र और पत्रकारिता जगत के लिए गौरव का विषय है। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि राना सिंह अपने ज्ञान, शोध एवं अनुभव के माध्यम से पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करेंगे तथा समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि डिजिटल युग में मीडिया की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय में डिजिटल मीडिया पर किया गया यह शोध समाज, शिक्षा जगत तथा नीति-निर्माताओं के लिए अत्यंत उपयोगी और मार्गदर्शक सिद्ध होगा। राना की इस उपलब्धि पर पत्रकारिता एवं जनसंचार जगत से जुड़े शिक्षकों, शोधार्थियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!