Jaunpur News : प्रधान संघ अध्यक्ष ने सरकार के फैसले का किया स्वागत

ब्लाक परिसर में प्रधानों ने मिठाई खिलाकर जतायी खुशी
सुइथाकला, जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को लेकर लिये गये ऐतिहासिक निर्णय का क्षेत्र के प्रधानों ने स्वागत किया। सरकार के इस फैसले से प्रधानों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। स्थानीय ब्लॉक परिसर में प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त किया।
प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दुबे ने कहा कि पहले ग्राम विकास कार्यों को अधिकारियों को प्रशासक बनाकर कराया जाता था लेकिन सरकार के नये निर्णय से जनप्रतिनिधियों का सम्मान बढ़ा है। सभी प्रधान पूरी तन्मयता और निष्ठा के साथ सरकार के विकास कार्यों में सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण सिंह, अनिल दुबे, राजेन्द्र यादव, राम सकल वर्मा, मोनू पाण्डेय, संजय सिंह, सोनू सिंह, संजय पाण्डेय, राम सकल बिन्द, मोनू बिन्द सहित तमाम प्रधान, क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए ग्राम विकास को गति देने का संकल्प भी लिया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post