Jaunpur News : उमानाथ हायर सेकेण्डरी स्कूल के मेधावी छात्र हर्ष यादव ने किया टॉप

मेहनती, अनुशासित एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्र रहे हैं हर्ष: शिवेन्द्र प्रताप

जौनपुर। जिले के शिक्षा जगत के लिए इस वर्ष का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम बेहद गौरवपूर्ण रहा। उमानाथ सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल के मेधावी छात्र हर्ष यादव ने इंटरमीडिएट गणित वर्ग में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में टॉप कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्ष की इस ऐतिहासिक सफलता से विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल है। छात्र की उपलब्धि पर शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विद्यालय के प्रबंधक इं. शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हर्ष यादव शुरू से ही एक मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्र रहे हैं। पढ़ाई के साथ उनका व्यवहार भी अत्यंत विनम्र और प्रेरणादायक बताया जाता है। हर्ष ने नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और कठिन विषयों पर लगातार अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। गणित विषय में उनकी विशेष रुचि रही जिसके चलते उन्होंने हर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हर्ष की सफलता आज अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है।
विद्यालय के प्रबंधक इं. शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम पूरी तरह शत-प्रतिशत रहा जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की मेहनत को दर्शाता है। हर्ष यादव के अलावा विद्यालय के 11 अन्य छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं 12 छात्र-छात्राओं ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। इतने बड़े स्तर पर विद्यार्थियों की सफलता यह साबित करती है कि विद्यालय में शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और अनुकूल वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं प्रधानाचार्य डॉ. ब्रूनो जी. नाजरेथ ने कहा कि छात्रों की सफलता शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यालय के छात्र आगे भी इसी तरह जिले और प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। उपप्रधानाचार्य कृष्णा यादव ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को केवल परीक्षा तक सीमित शिक्षा नहीं दी जाती, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए नैतिक मूल्यों और आत्मविश्वास का भी पाठ पढ़ाया जाता है। यही कारण है कि यहां के छात्र हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हर्ष यादव की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर प्रगति की उम्मीद जताई है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم