Jaunpur News : एसएस पब्लिक स्कूल का उत्कृष्ट रहा परीक्षा परिणाम, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

जौनपुर। इस वर्ष एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर के छात्रों ने उम्मीद से अधिक शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय का परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय का 12वीं का छात्र शिवांश मौर्या  (विज्ञान वर्ग) 92% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहा। द्वितीय स्थान पर दृष्टि यादव (मानविकी ग्रुप) 90% अंक के साथ एवं विद्यालय की छात्रा लक्षिका यादव (मानविकी ग्रुप) 88% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस परीक्षा परिणाम से छात्रों, अभिभावकों एवं सभी शिक्षकगण में हर्ष एवं खुशी का माहौल रहा। विद्यालय के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह, डा. नम्रता सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक कुमार, प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सभी छात्रों एवं अध्यापकों को बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم