Jaunpur News : बार कौंसिल की मतगतगना में अनुराग जी को जौनपुर में मिला भारी समर्थन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिज्ञ परिषद (बार कौंसिल) की जारी मतगणना में जनपद में प्रत्याशी अनुराग पाण्डेय को 333 प्रत्याशियों में अब तक सर्वाधिक 346 मत प्राप्त हुए हैं जिससे उनके समर्थकों में उत्साह और खुशी की लहर है। अब तक अन्य जिले की कुल मतगणना में अधिवक्ता अनुराग जी को 1630 मत प्राप्त हो चुके हैं। इस प्रदर्शन के आधार पर वह कानपुर नगर एवं जौनपुर में प्रथम स्थान पर बने हुए हैं तथा प्रदेश स्तर पर छठे स्थान पर चल रहे हैं। गौरतलब है कि अभी कानपुर, कन्नौज, प्रयागराज, प्रतापगढ़ सहित कई महत्वपूर्ण जनपदों की मतगणना शेष है। ऐसे में समर्थकों को उम्मीद है कि आगामी चरणों में अनुराग पाण्डेय की स्थिति और अधिक मजबूत हो सकती है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم