Trending

Jaunpur News : जौनपुर में कोटे की दुकानें बनेंगी अन्नपूर्णा भवन, 32 नए भवनों का निर्माण शुरू

Technical Team
जौनपुर। सरकारी राशन की दुकानों को अब अन्नपूर्णा भवन में बदला जा रहा है। इस योजना के तहत जिले में 32 नए अन्नपूर्णा भवन विभागीय बजट से बनाए जाएंगे। इनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जन सुविधा केंद्र के रूप में बेहतर सेवाएं देना है। अब तक जिले में 75 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 60 अन्य भवनों पर काम चल रहा है। पहले इनका निर्माण मनरेगा योजना के तहत हो रहा था, लेकिन अब विभागीय बजट मिलने से काम में तेजी आने की उम्मीद है।
इन भवनों में सिर्फ सस्ता राशन ही नहीं मिलेगा, बल्कि भू-अभिलेख और अन्य जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीणों को एक ही जगह कई सेवाएं मिल सकेंगी। सरकार की योजना के तहत पंचायत भवनों की तरह अब कोटे की दुकानों को भी आधुनिक जन सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। सांसद और विधायक भी अपनी निधि से इनके निर्माण के लिए प्रस्ताव दे सकेंगे। जिलापूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने बताया कि जिले में कुल 1734 ग्राम पंचायतें और 2090 सस्ते राशन की दुकानें हैं। योजना को चरणबद्ध तरीके से सभी गांवों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!