Trending

Jaunpur News : स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 518 सीटों पर आवेदन आमंत्रित

Technical Team
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गोरखपुर, सैफई, फतेहपुर और सहारनपुर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन कॉलेजों में कक्षा 6, 9 और 11 की कुल 518 रिक्त सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि इस बार आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन के लिए यूडाइस प्लस पोर्टल से जारी अभ्यर्थी का पैन नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। बिना पैन नंबर के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
वाराणसी मंडल के जिलों के लिए प्रारंभिक चयन परीक्षा 21 और 22 मई को डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर, वाराणसी में सुबह 7 बजे से होगी। इसमें एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, तैराकी, हॉकी और कुश्ती जैसे खेलों के लिए बालक और बालिका वर्ग के ट्रायल होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 3 से 6 जून के बीच होने वाली मुख्य चयन परीक्षा में शामिल होंगे। इस दौरान खिलाड़ियों की जैविक आयु की भी जांच की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!