जौनपुर । उत्तर प्रदेश सरकार ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पहले 27 मई 2026 (बुधवार) को घोषित अवकाश अब बदलकर 28 मई 2026 (गुरुवार) कर दिया गया है। शासन की विज्ञप्ति संख्या-671/तीन-2025-39(2)/2016 दिनांक 17 नवंबर 2025 के अनुसार वर्ष 2026 की सार्वजनिक छुट्टियों की सूची में बकरीद का अवकाश 27 मई को घोषित किया गया था, जिसे चंद्र दर्शन के आधार पर परिवर्तनशील बताया गया था।
अब उत्तर प्रदेश में 28 मई 2026 को ईद-उल-अजहा मनाए जाने के कारण सरकार ने 27 मई के अवकाश को निरस्त करते हुए 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन अनुभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि 17 नवंबर 2025 की पूर्व विज्ञप्ति को इसी सीमा तक संशोधित माना जाएगा।
.jpeg)
إرسال تعليق