Jaunpur News : किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन में कोहराम


जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी बाजार में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आजमगढ़ जनपद के थाना फूलपुर क्षेत्र के ग्राम सिकरावल गांव की रहने वाली अंशु यादव उम्र लगभग 25 वर्ष किराए पर रहती थी। सोमवार की शाम काफी देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने इसकी जानकारी इलाका पुलिस को दिया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दुपट्टे के सहारे उसकी लाश कमरे में पंखे के सहारे लटकी हुई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم