जौनपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम/अध्यक्ष नीलामी समिति जनपद न्यायालय अनिल यादव प्रथम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जनपद न्यायालय परिसर स्थित 6 दुकानों/प्रतिष्ठानों की सार्वजनिक नीलामी 25 मई पूर्वान्ह 10 बजे परिसर स्थित सभागार में की जायेगी। दुकानों/प्रतिष्ठानों जैसे कैण्टीन नंबर-2, कैण्टीन न्याय भवन, पान शॉप-1, 3, फल शाप उत्तरी, स्टेशनरी शाप उत्तरी की नीलामी परिसर सभागार में की जायेगी। इच्छुक व्यक्ति/ठेकेदार नीलामी की शर्तों के तहत भाग ले सकते है। प्रतिभागी को 23 मई को अपरान्ह् 1 बजे तक धरोहर/प्रतिभूति की धनराशि नकद रोकड़ के रुप में नजारत अनुभाग में जमा करना अनिवार्य होगा।
Jaunpur News : दीवानी में 25 मई को होगी नीलामी
byNaya Savera Network
-
0

إرسال تعليق