जौनपुर। जिला कृषि अधिकारी ने बदलापुर सीएससी, बताउबर सीएससी और घनश्यामपुर सीएससी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समस्त सीएससी संचालकों को निर्देश दिया कि वे अधिक से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री बनाएं, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। निरीक्षण के समय तहसील नोडल कृषि सुनील सिंह, अधिकारी कृषि रक्षा अंकित सिंह सहित कई किसान उपस्थित थे। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। उन्होंने सीएससी संचालकों को निर्देश दिया कि वे किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रेरित करें और उनकी सहायता करें। इस अवसर पर कई किसानों ने भी अपने विचार व्यक्त किया और जिला कृषि अधिकारी को आश्वस्त किया कि वे फार्मर रजिस्ट्री कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग ले।
कृषि अधिकारी ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश | Sanchar Setu
byNaya Savera Network
-
0

إرسال تعليق