जौनपुर के संजय बनाये गये यूटा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष | Sanchar Setu


जौनपुर। आगरा के राजदेवम सभागार में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रांतीय अधिवेशन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रहे। जौनपुर के जिलाध्यक्ष संजय सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। श्री सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने की खबर से शिक्षकों में हर्ष की लहर है। उनके इस चयन को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, ईमानदारी एवं सक्रिय भूमिका का परिणाम माना जा रहा है।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व, विशेष रूप से प्रांतीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने तथा भय एवं भ्रष्टाचार मुक्त बेसिक शिक्षा के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे। जिले के शिक्षक नेताओं एवं शिक्षकों ने संजय जी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना किया।
इस अवसर पर जौनपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश यादव, उपाध्यक्ष निशा मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ आशीष सिंह, जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी, उपाध्यक्ष निशा मिश्रा, उपाध्यक्ष राय साहब सिंह, प्रमोद शुक्ला, श्रीकृष्ण पांडेय, अजय मिश्रा, संतलाल जी, सरोज सिंह, प्रदीप सिंह, राजेश यादव, आनंद सिंह, अजय मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, डॉ विपिन मिश्रा, यशवंत सिंह, आनंद सिंह, प्रभाकर उपाध्याय, विजय बहादुर यादव, अमित तिवारी, रमेश सिंह, संजय सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم