Trending

युवा उद्यमी सूरज को डीएम ने दिया 'पुण्य की एफडी' प्रमाण पत्र | Sanchar Setu

Technical Team



जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम तथा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के आह्वान पर जनपद में भूसा दान, चोकर दान इत्यादि के संबंध में वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के फलस्वरूप अब तक जनपद में 11000 क्विंटल भूसा दान के माध्यम से विभिन्न गौशालाओं में संग्रहित किया जा चुका है। जनसुनवाई कक्ष में युवा उद्यमी सूरज सिंह द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित 'भूसा दान महा अभियान' के खबर से प्रेरित होकर स्वेच्छा से 11 क्विंटल चोकर बलईपुर गौशाला के लिए दान करने की प्रतिबद्धता जताई गई। इस पर जिलाधिकारी ने उन्हें 'पुण्य की एफडी' का प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए शुभकामना देते हुये कहा कि यद्यपि प्रदेश सरकार द्वारा गोवंश के भरण पोषण हेतु समुचित व्यवस्था की गई तथापि अतिरिक्त सहयोग मिलने से उन्हें पौष्टिक आहार देने में सहूलियत मिलती है तथा इस महादान का पुण्य भी प्राप्त होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!