आजमगढ। अहिरौला थाना क्षेत्र में बस्ती भुजबल बाजार के नीरज गुप्ता एक बड़े हाल में अपना कारोबार बहुत ही जिम्मेदारी एवं इमानदारी से करते हैं, उनका मिलनसार व्यक्तित्व किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेता है। अपने इसी व्यवसाय से घर परिवार समाज सबका ख्याल करते हैं लेकिन 26/27 अप्रैल की रात चोर छत के सहारे लगभग 3 लाख रुपए से उपर समान एवं नकदी पर हाथ साफ करने में सफल होकर दुकान पर भारी नुक्सान कर दिया जिससे स्थानीय लोगों के अलावा परिवार में भी दुख व्याप्त है जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को देदी गई है।
चोरी की घटना बस्ती भुजबल बाजार के मेन चौक पर घटी वहां पर हमेशा पुलिस की सुरक्षित आवाजाही भी रहती है। अन्दर जैसे ही लाइट जलेगी, सब स्पष्ट सड़क से दिखाई देने लगता है। रात घुप्प अंधेरा में बिना लाइट जलाए घटना को अंजाम नहीं दे सकता है, उधर दुकान की सुरक्षा के लिए पहले से हर कमरे में सीसी कैमरे से सुरक्षित कर लिया गया है। ऐसे में चोर की हालत 'तू डाल डाल तो मैं पात पात' वाली कहावत चरितार्थ करती यह अब क्षेत्र में कौतूहल का भविष्य बना हुआ है। चोर बिना कोई शरीर पर वस्त्र धारण किए नंगा होकर चेहरे को प्लास्टिक बाल्टी से ढककर घटना को अंजाम दिया है जो पुलिस प्रशासन के लिए एक गंभीर चुनौती भी कह सकते हैं।
यह चोरी सामान्य चोरी नहीं है जिसमें भारी मात्रा में काजू एवं अन्य महंगे सामान पर हाथ साफ तो किया। 3 दिन से कैश कलेक्शन कर ढ़ाई लाख रुपए किसी को देने के लिए रखा गया था। यह सटीक जानकारी किसी और को भी नहीं थी। दुकान के अन्दर यह पैसा किस जगह रखा गया था। यह भी किसी को पता नहीं था, फिर कैसे यह सब संभव हुआ। पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है। सीसीटीवी कैमरे के सामने एक आदमी बिना वस्त्र के इधर से उधर दिखाई दे रहा है। इसके अलावा और भी लोग थे जो दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस दुकान के नीचे मेडिकल हाल उपर यह दुकान जो सबसे सुरक्षित एरिया भी मानी जाती है, उससे बड़ी बात यह है कि चोर को सब पता है कि यह जो मैं कर रहा हूं, सबको कल पता चलेगा लेकिन बाल्टी के सहारे उसकी पहचान बच जाएगी, यह उसका बचपना ही कहा जाएगा। बहरहाल बकरे की मां कब तक अपने बच्चे के लिए खैर मनाएगी? आज नहीं तो कल, पुलिस के हत्थे चढ़ना ही है। उधर थाना प्रभारी खुद इस घटनाक्रम को अपने लिए एक अनोखी चोरी की वारदात मान रहे हैं तभी तो वह सीसी कैमरे से बचने के लिए अपने नंगा होकर बेधड़क बाल्टी के सहारे चोरी को अंजाम दे रहा था।

Post a Comment