Jaunpur : ​हनुमान जन्मोत्सव पर सुन्दर काण्ड पाठ के साथ हुआ प्रसाद वितरण, उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

वीरेन्द्र यादव @ सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के धौरईल गांव स्थित हनुमान जी के मंदिर पर गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान दोपहर से ही मंदिर परिसर में सुंदर कांड पाठ का शुभारंभ हुआ जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना किया। भक्तों ने मंदिर में दीप प्रज्वलित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल कामना किया।
देखा गया कि पूरे दिन भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। सुंदर कांड पाठ के दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया और "जय श्री राम" व "हनुमान जी महाराज की जय" के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शाम करीब 7 बजे श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर पूरा धौरईल गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा जहां आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم