Jaunpur : ​हनुमान जन्मोत्सव पर आर्य नगर गोरारी में निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के आर्य नगर गोरारी में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने विधि-विधान से आरती पूजन कर किया गया। इसके बाद सुसज्जित झांकियों और ध्वज-पताकाओं के साथ यात्रा आगे बढ़ी। श्रद्धालु पूरे रास्ते जय श्रीराम और बजरंगबली की जय के उद्घोष करते हुए चल रहे थे जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। यात्रा में भगवान हनुमान की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और प्रसाद वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कृष्ण गौड़ और आकाश विश्वकर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हनुमान जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाया गया है जिसमें क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिला। इस अवसर पर जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, शांतिभूषण मिश्रा, मनीष (धर्मरक्षक), अनिल प्रजापति, दुर्गेश गुप्ता, प्रधान संदीप मौर्य, प्रधान आदर्श श्रीवास्तव, हिमांशु मौर्य, रवि विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जिसमें सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त रही।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم