Jaunpur : ​कमिश्नर ने डीएम के साथ की समीक्षा बैठक

जलालपुर, जौनपुर। मण्डलायुक्त वाराणसी/रोल प्रेषक एस० राजलिंगम ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में स्थानीय क्षेत्र के बयालसी इंटर कॉलेज में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा किया। इस मौके पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र 371-जफराबाद अंतर्गत बयालसी इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 293 और 294 की गहन समीक्षा किया। साथ ही 10 अप्रैल को निर्वाचक नामावली का अनन्तिम प्रकाशन होना है जिसके संदर्भ में प्रारूप 1 से 8 तक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी दशा में अर्ह मतदाता छूटने न पाये, यह अवश्य सुनिश्चित किया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा, ईआरओ जफराबाद अजय उपाध्याय, ईआरओ केराकत शैलेंद्र कुमार सहित तमाम एईआरओ, सुपरवाइजर, बीएलओ आदि उपस्थित रहे।

Uploaded Image

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post