Jaunpur : ​ ​स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर। जनपद में स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय सदरूद्दीनपुर विकास खंड बक्शा में नामांकन अभियान उत्साह और जनभागीदारी के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल गांव पहुंचे जहां घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन करते हुये अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान कुल 25 बच्चों का नामांकन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अध्यापकों ने नव नामांकित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। साथ ही बच्चों को किताबें, कॉपी और पेंसिल वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान, विन्ध्यवासिनी उपाध्याय सहित समस्त अध्यापक, अभिभावक, ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का संकल्प लिया।
अभियान के माध्यम से शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post