jaunpur News: रामपुर के सेमोही बाजार में जूते की दुकान में लगी भीषण आग

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित सेमोही बाजार में गुरुवार की शाम 8:30 बजे के करीब एक जूते की दुकान में भीषण आग लग गई आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है जिससे दुकान में रखा लाखों रुपए का जूता चप्पल जलकर राख हो गया इस घटना में किसीकी भी जनहानि की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार यह दुकान सेमोही निवासी अवधेश सेठ की थी। बताया जा रहा है कि दुकानदार रोज की भांति दुकान बन्द करके घर चले गये थे। उसके कुछ ही देर बाद शटर के ऊपर से भीषण आग की लपटे बाहर की तरफ आने लगे। देखते ही देखते बाजार में अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गयी। प्रशासन द्वारा आग लगने की घटना का सही कारण और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم