Jaunpur News: निर्वाचक नामावलियों का हुआ अन्तिम प्रकाशन

राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की दी गयीं प्रतियां
जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के आलेख्य प्रकाशन एवं अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दौरान दावा एवं आपत्ति अवधि 6 जनवरी से 6 मार्च तक नागरिकों से दावे व आपत्तियां ली गयीं। इसी अवधि में गणना चरण में मिलान न कराने वाले मतदाताओं तथा मिलान में तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं को एवं सुनवाई चरण 6 जनवरी से 27 मार्च तक निर्गत नोटिस एवं पूर्ण की गई सुनवाई से संबंधित आंकड़े इस प्रकार हैं।
मिलान न कराने वाले (नो मैपिंग) मतदाताओं की कुल संख्या 289452, मिलान में तार्किक विसंगतियों वाले मतदाताओं की संख्या 563263 है, जेनरेटेड नोटिस की कुल संख्या 852715 है तथा 27 मार्च तक सुनवाई हेतु उपस्थित मतदाताओं की संख्या 840821 है। 10 अप्रैल को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है। पुरुष मतदाता 1732222, महिला मतदाता 1486556 तथा तृतीय लिंग 119 है, इस प्रकार कुल मतदाता 3218897 है। साथ ही विधानसभावार मतदाताओं की संख्या से भी अवगत कराया गया जो इस प्रकार है, विधानसभा क्षेत्र 364-बदलापुर में 330446, 365-शाहगंज में 381806, 366-जौनपुर में 401871, 367-मल्हनी में 341284, 368-मुंगराबादशाहपुर में 349094, 369-मछलीशहर में 365941, 370-मड़ियाहूं में 313529, 371-जफराबाद में 350740, 372-केराकत में 384186 मतदाता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 प्रारम्भ होने के पश्चात पारदर्शिता और सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण के साथ जनपद स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की गयीं। भारत निर्वाचन आयोग के नवीनतम दिशा-निर्देशों एवं कार्य के अद्यतन प्रगति से उन्हें अवगत कराते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उनसे फीडबैक और सुझाव भी प्राप्त किये गये। सभी के साथ समन्वय करते हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संपूर्ण कार्यक्रम को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया गया।
इसके पश्चात भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में उपस्थित राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची की प्रति भी उपलब्ध करायी गयी। इस दौरान राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण द्वारा जिला प्रशासन के कार्यों की प्रशंसा तथा उनके समन्वय एवं सहयोग की सराहना की गयी। साथ ही कहा गया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान पूरा सहयोग मिला।
इस अवसर पर सम्मानित जिलाध्यक्ष/जनप्रतिनिधि राकेश मौर्य, संग्राम भारती, राकेश सिंह, चन्द्रेज भारती, अनुराग मणि त्रिपाठी, विनय राव, लाल बहादुर त्रिपाठी, विनय राव, जय प्रकाश, योगेश विश्वकर्मा, आरिफ हबीब, नरेन्द्र उपाघ्याय, सहित अन्य प्रतिनिधिगण, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनंदन सिंह, सै0 मो0 मुस्तफा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم