मुफ्तीगंज, जौनपुर। स्थानीय चौकी क्षेत्र के रामलीला गली में पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के जागरूकता को लेकर चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने गांव की महिलाओं को सुरक्षा, कानून और उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।
चौपाल में मौजूद पुलिसकर्मी ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर अपराध और आपातकालीन सेवाओं के उपयोग के बारे में जागरूक किया।साथ ही कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
इस दौरान कई महिलाएं और बालिकाओं की उपस्थित रही जिन्होंने अपनी समस्याएं भी साझा किया। पुलिस टीम ने सभी की बातें ध्यान से सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी मुफ्तीगंज चौकी उपनिरीक्षक राजबलि यादव, दीवान प्रमोद कुमार, रामविलास, महिला कांस्टेबल अंतिमा गीता आदि की उपस्थिति रही जिन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया कि ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और उन्हें जागरूक करना है। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

إرسال تعليق