बरसठी, जौनपुर। पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध एवं अपराधियों एवं वांछित/वारण्टियों तथा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ उ०नि० अनिल यादव मय हमराह के संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त आदित्य यादव पुत्र हरिशंकर यादव निवासी ग्राम चिताव थाना पवारा को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ भैसहा बूथ के पास गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त के चेसिस नम्बर को ई-चालान ऐप से चेक किया गया तो गाडी का रजिस्ट्रेशन नम्बर तथा वाहन स्वामी का नाम अन्नु तिवारी पुत्र शरद तिवारी निवासी बसरही थाना सुजानगंज अंकित होना पाया गया। वाहन स्वामी के मो0नं0 से सम्पर्क करने पर बताया गया कि उनकी गाडी काले रंग की चोरी हो गई थी। इस सम्बन्ध में थाना मछलीशहर में 14 अप्रैल को धारा-303 (2) BNS पंजीकृत कराया गया है। थाना स्थानीय पर मोटरसाइकिल बरामदगी के आधार पर धारा-317(2) बीएनएस में अभियुक्त आदित्य यादव उपरोक्त के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
Jaunpur News : चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
byTechnical Team
-
0

إرسال تعليق