Jaunpur News : माध्यमिक विद्यालयों में 'नारी शक्ति वन्दन' कार्यक्रम आयोजित

 
जौनपुर। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में 16, 17 व 20 अप्रैल को ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम के अन्तर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन हुआ। इस दौरान शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता फैलाई गई। साथ ही एनसीसी एवं स्काउट-गाइड की छात्राओं ने शौर्य प्रदर्शन और आत्मरक्षा तकनीकों का प्रभावी प्रदर्शन किया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जहां छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना, निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भूमिका को सशक्त करना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। ऐसे कार्यक्रम समाज के समग्र विकास और व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी संबंधित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं प्रतिभागी छात्राओं की सराहना किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post