Jaunpur News : शार्ट सर्किट से मड़हे में लगी आग, जलने से वृद्ध की हुई मौत

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरहूपुर गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध की जलकर मौत हो गई। घटना शॉर्ट सर्किट से मड़हे में लगी आग के कारण हुई जिसने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। मृतक की पहचान भूलन राम सरोज 70 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनका बायां पैर हाल ही में टूट गया था जिससे वे चलने-फिरने में असमर्थ थे। शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह खाना खाकर मड़हे में सो रहे थे जबकि परिवार के अन्य सदस्य कुछ दूरी पर सोए हुए थे। इसी दौरान अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि वृद्ध को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वे जिंदा जल गए। घटना के समय बिजली का तार भी टूटकर जल रहा था जिससे करंट फैलने का खतरा बना रहा। करंट के डर से ग्रामीण तत्काल आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। बाद में बिजली आपूर्ति खम्भे से तार काटकर बंद की गई तब जाकर ग्रामीणों ने पंपिंग सेट के सहारे आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में तीन मड़हा जल गया मड़हे में रखा पेटी-बॉक्स समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र रमेश सरोज के अनुसार उनके पिता खाना खाने के बाद मडहे मे सो रहे थे तभी अचानक आग लगने से यह हादसा हो गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post