रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भारत पेट्रोल पंप पर अर्टिगा कर और स्प्लेंडर बाइक में हुई जोरदार टक्कर हादसे में बाइक सवार पंधारी गौतम गंभीर रूप से घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार पंधारी गौतम पुत्र कालीचरण गौतम पता परमालपुर थाना सुरेरी रविवार को अपनी स्प्लेंडर बाइक से रामपुर डीजल लेने के लिए आए थे। जैसे ही वह रामपुर भारत पेट्रोल पंप के पास पहुंचे इतने में जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के पचखड़े उड़ गये। पंधारी गौतम गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर अर्टिगा कार और गाड़ी मालिक व चालक हरिश्चंद्र निवासी कारियाव जिला भदोही को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment