Jaunpur News : शिशु मन्दिर में हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

 

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन एवं सेवा भारती के सौजन्य से डा. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य का आयोजन हुआ। इस मौके पर डा. आशीष, डा. अरविंद कुमार प्रोफेसर उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज सिद्दीककपुर के साथ मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी निर्भय, दुर्गाशंकर, रेखा यादव एवं गार्गी ने स्वास्थ्य सिविल में उपस्थित लोगों का उपचार किया। इस अवसर पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्त, प्रधानाचार्य कमलेश जी,  सभापति जी, सेवा भारती धर्मापुर खंड के संयोजक संतोष विश्वकर्मा, अजीत सिंह चौहान, जगदीश जी, आशुतोश जी, हरिवंश जी, सुलेखा जी, दीक्षा जी, श्वेता जी, टुनटुन जी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post