Trending

Jaunpur News : परशुराम जयन्ती पर होगा निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर

Technical Team
 

सुइथाकला, जौनपुर। भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर क्षेत्र के अहियाई भगासा गांव स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में 19 अप्रैल दिन रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुये आयोजक एवं प्रधान संघ सुइथाकला के अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे ने बताया कि यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होगा जिसमें क्षेत्रीय नागरिकों का बीपी, शुगर, वजन सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किया जाएगा। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र संबंधी रोगों की जांच भी की जाएगी। वहीं रामधारी दुबे एवं ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। आयोजकों ने अहियाई भगासा सहित आस—पास के गांवों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील किया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!