Jaunpur News : श्रीमद्भागवत कथा 21 अप्रैल से

जौनपुर। सनातन फाउण्डेशन के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक श्रीमद्भागवत कथा का पावन कार्यक्रम 21 अप्रैल से प्रारम्भ हो रहा है। उक्त अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा जो नगर के बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान से प्रारम्भ होकर जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। अनेकों 4 पहिया वाहनों के साथ यह शोभायात्रा दिव्य और आकर्षक होगी। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजन समिति ने बताया कि उक्त कथा 22 से 28 अप्रैल तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से 9 बजे तक चलेगा। कथा की सबसे विशेष बात यह है कि यह आयोजन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि स्वयं हनुमान जी महाराज की प्रेरणा से सम्पन्न हो रहा है। प्रत्येक दिन प्रातःकाल यज्ञ का आयोजन होगा। कथा के पश्चात प्रतिदिन भंडारा की व्यवस्था रहेगी। साथ ही 29 अप्रैल को फूलों की होली का भव्य आयोजन किया जायेगा।

 

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post