Trending

Jaunpur News : राजेपुर की शैलजा ने वाराणसी में कराटे चैम्पियनशिप में जीता रजत

Technical Team
स्टेट लेवल के लिये हुई चयनित
 धर्मापुर, जौनपुर। जिला कराटे एसोसिएशन वाराणसी द्वारा आयोजित एवं खिलाड़ियन एम्बेसी द्वारा मेज़बानी की गई 'जिला कराटे चैंपियनशिप 2026' में स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी होनहार खिलाड़ी शैलजा सिंह पुत्री बुलट सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
बता दें कि सेंट केसी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल नेवादा गौरा कला में आयोजित प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट व जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी शैलजा सिंह ने अपनी श्रेणी में उत्कृष्ट तकनीक और जोश का प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल हासिल किया। इस जीत के साथ ही शैलजा का चयन आगामी राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है।
उनके कोच अखिलेश रावत व उनकी दादी राजेपुर गांव की प्रधान मनोरमा सिंह, पिता बुलट सिंह, माता डा. आस्था सिंह, जयहिंद यादव, अवधेश मौर्य आदि लोगों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। साथ ही ग्राम प्रधान मनोरमा सिंह के घर पहुचकर शैलजा को बधाई देते हुये स्टेट लेवल पर भी बेहतर प्रदर्शन के लिये शुभकामना भी दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!