Trending

Jaunpur News : कीटनाशक दवाओं की दुकानों पर हुई छापेमारी

Technical Team

जौनपुर। उप कृषि निदेशक ने टीम बनाकर जिले भर में कीटनाशक दवाओं की दुकानों पर तलाशी अभियान चलाया। जिला कृषि अधिकारी ने बदलापुर तो उप कृषि निदेशक ने केराकत में छापेमारी की। 24 दुकानों पर छापा मारकर 8 दुकानों से नमूना लिया गया। साथ ही 3 दुकानों को कारण बताओ नोटिस किया गया। वहीं जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि शासन की मंशानुरूप प्रतिबंधित दवा की बिक्री पर रोक बिना लाइसेंस के दुकानों को नोटिस भी दिया गया। साथ ही यह भी बताया कि यह छापेमारी कई दिनों तक चलेगी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!