Trending

Jaunpur News: रामपुर में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, घटिया सामग्री का आरोप

Naya Savera Network
रामपुर (जौनपुर)। नगर पंचायत रामपुर में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे करीब 86 लाख रुपये की लागत वाले कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण कार्य पर अनियमितताओं के आरोप लगने लगे हैं। वर्तमान में नींव की खुदाई और ईंट जोड़ने का कार्य चल रहा है, लेकिन इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में प्रयुक्त ईंटें बेहद घटिया स्तर की हैं, जो हाथ से दबाने पर ही टूटकर बिखर जा रही हैं। इससे निर्माण की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय निवासी प्रवीण मिश्रा ने पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए बताया कि स्थल पर परियोजना से जुड़ी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं, प्रदीप विश्वकर्मा ने भी सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। इस मामले में मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने कहा कि शिकायत मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!