Trending

Jaunpur News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Naya Savera Network
रामपुर (जौनपुर)। रामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के सड़क हादसे में 45 वर्षीय अजय ओझा की मौत हो गई। वह मुंबई जाने की तैयारी में भदोही रेलवे स्टेशन से टिकट लेने के लिए घर से निकले थे। जानकारी के अनुसार, खेमापुर गांव निवासी अजय ओझा सुबह करीब 4 बजे पचवल हाईवे के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। परिवार में इस घटना के बाद कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!