Jaunpur News : ​धूमधाम से मनाया गया अघोरेश्वर महाप्रभु प्रतिमा का स्थापना दिवस

जौनपुर। सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह की रामराय पट्टी शाखा में अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम की मूर्ति का स्थापना दिवस धूमधाम से उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर गुरुवार को सायं 6 बजे 'अघोरोन्ना परो मंत्र नास्ति तत्वम गुरो परम' संकीर्तन का शुभारम्भ हुआ। शुक्रवार को प्रातः अखंड संकीर्तन के समापन के बाद आरती एवं हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। वहीं शाखा मंत्री डा. अरविन्द सिंह ने कहा कि अघोरेश्वर महाप्रभु पीड़ित मानवता की सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म और ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा मानते थे। निर्धन लोगों के सामाजिक उत्थान तथा उनमें आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से उन्होंने श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की थी। उनकी वाणियों पर अमल तथा विचारों को आत्मसात करके ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।
इस दौरान आश्रम को फूल—मालाओं से सुसज्जित गया था जिससे आश्रम अलौकिक और दिव्य नजर आ रहा था। अखंड संकीर्तन तथा अघोरेश्वर महाप्रभु तथा गुरुपद बाबा के जयघोष से परिवेश गुंजायमान रहा। इस अवसर पर ज्ञानेन्द्र सिंह, यशवीर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रमेश सिंह, तेज बहादुर सिंह, राजेश सिंह, अजीत सिंह, बृजभूषण सिंह, गिरीश चन्द्र, अरविन्द सिंह, राणा प्रताप, प्रदीप सिंह, राजीव सिंह, विकास सिंह, नीरज गुप्ता सहित तमाम लेाग मौजूद थे।
Uploaded Image

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post